खेरवाड़ा: ऋषभदेव थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, गुजरात ले जाई जा रही अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात ले जाई जारही अवैध शराब के साथ एक आरोपी को रविवार शाम 6 बजे गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल द्वारा शराब तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाडा व राजीव राहर वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में थानाधिकारी हेमंत अहारी के नेतृत्व मे कार्रवाई की