उदयपुर जिले के खेरवाड़ा उपखंड क्षेत्र के जवास गांव में पहाड़ियों पर पैंथर नजर आने एवं जंगल के पास आबादी में एरिया में दस्तक होने से लोगो मे दहशत छा गई है। गुरुवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार गांव के पास पहाड़ी पर एक एवं जंगल से सटे आबादी एरिया में 2 नर पैंथर नजर आने से हड़कंप मच गया। लोगों ने पैंथर की दस्तक के बाद घटनाक्रम को मोबाइल में कैद कर लिया।