*MGSU के छात्र विरोधी नियम NEFNS के खिलाफ अभिमन्यु जाखड़-रामनिवास तरड़ के नेतृत्व में प्रदर्शन, 1 हफ्ते का अल्टीमेटम*
*बीकानेर।* महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा लागू किए गए छात्र विरोधी नियम *NEFNS (Not Eligible For Next Semester)* को वापस लेने की मांग को लेकर आज छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व *अभिमन्यु जाखड़* और *रामनिवास तरड़* ने किया। छात्रों का आरोप है कि यह नियम विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है और बिना किसी ठोस आधार के छात्रों को अगले सेमेस्टर से वंचित कर रहा है।
आंदोलनकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को *1 हफ्ते का अल्टीमेटम* दिया है। उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर इस नियम को लेकर कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया तो अगले सोमवार से उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। साथ ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी भी दी।
छात्र नेताओं का कहना है कि जब तक NEFNS नियम वापस नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।