कन्नौज: बकरीद को लेकर जिले में किए गए पुलिस सुरक्षा इंतजाम को लेकर एसपी अमित कुमार ने दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बकरीद को लेकर किए गए सुरक्षा इंतजाम के बारे में बताया। एसपी के मुताबिक खुले में नमाज और प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी पर रोक लगाई गई है। सभी धर्म गुरुओं से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील करते हुए कोई नई परंपरा न लागू करने की बात कही गई है। सुरक्षा को लेकर क्यूआरटी और पीएसी बल्कि भी तैनाती की जाएगी।