नावानगर: आथर नट टोली से फरार महिला शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद भेजा जेल
आथर नट टोली से फरार महिला शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार फरार महिला शराब तस्कर उक्त गांव के चनकी देवी बताई जाती है। इसकी पुष्टि करते हुए बासुदेवा ओपीध्यक्ष चुनमुन कुमारी ने बताया कि पूर्व में महिला तस्कर द्वारा घर के पास शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी किया था। जहां से शराब की खेप बरामद किया गया था।