देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी की एकजुटता और आगामी रणनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और अभूतपूर्व उत्साह का संचार हुआ है। राज्य की वर्तमान स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड की जनता अब पूरी तरह से परिवर्तन का मन बना चुकी है। साल 2027 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में राज्य के भीतर एक बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा, जिसके लिए पूरी कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता, ताकत और मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #viralvideo