अमरिया: अमरिया में बाल संसद के बच्चों का शैक्षिक दौरा, पुलिस, बैंक और डाक सेवाओं की मिली जानकारी
अमरिया क्षेत्र में सुचेतना समाज सेवा संस्था के अमरिया सेंटर द्वारा ‘उड़ान परियोजना’ के तहत बाल संसद के बच्चों का एक दिवसीय शैक्षिक दौरा कराया गया। इस दौरान बच्चों ने थाना अमरिया, भारतीय स्टेट बैंक और डाकघर का दौरा किया। थाना प्रभारी अमित सिंह ने साइबर अपराध और रिपोर्ट लिखने की प्रक्रिया समझाई गई।