अमरिया: बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, अमरिया थाने में तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट
अमरिया थाना क्षेत्र के पिंजरा बमनपुरी गांव में एक महिला ने अपने पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है की बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, तभी पड़ोस के दो लोगों ने बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया मारपीट और गाली-गलौज की गई। महिला ने थाने में तहरीर देकर मेडिकल कराने और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई ।