अखिल विश्व गायत्री परिवार, जनपद चंदौली के जिला समन्वयक श्री सत्यनारायण सिंह ने कहा कि गायत्री महामंत्र सनातन परंपरा का सार्वभौम मंत्र है......!
मान्यता है कि इसकी साधना से समस्त देवशक्तियों की उपासना का पुण्य प्राप्त होता है,यही कारण है कि ऋषि-मुनियों से लेकर अनेक संतों ने गायत्री साधना को आत्मिक उन्नति, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार माना है....!
उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को सही दिशा,श्रेष्ठ संस्कार और सकारात्मक प्रेरणा की आवश्यकता है,जब युवा अपने धर्म, संस्कृति, राष्ट्र और कर्तव्यों के प्रति जागरूक, स्वावलंबी, तेजस्वी और चरित्रवान बनेंगे.......!
तभी एक सशक्त समाज और समर्थ भारत का निर्माण होगा, गायत्री महामंत्र केवल जप का मंत्र नहीं, बल्कि मानव जीवन को प्रकाश, विवेक, सद्बुद्धि और आत्मबल प्रदान करने वाली दिव्य साधना है.....!
॥ ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं
भर्गो देवस्य धीमहि
धियो यो नः प्रचोदयात् ॥
#GayatriMantra #SanatanDharma #Viral #GayatriParivar #Chandauli #Sakaldiha #चंदौली #सकलडीहा