चेरिया बरियारपुर: चेरियाबरियारपुर पुलिस कस्टडी से बाइक चोर खिड़की तोड़कर थाना से हुआ फरार, फरार चोर को पकड़ने में जुटी है पुलिस
चेरियाबरियारपुर पुलिस कस्टडी से बाइक चोर शौचालय का खिड़की तोड़कर फरार हो गया। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी अभियान चला रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार गत श्रीपुर पंचायत के वार्ड 09 स्थित बढ़कुरवा गांव निवासी रामदेव यादव के दरवाजे पर खड़ी स्पेलेण्डर बाइक की चोरी हो गयी। साथ ही रामपुर छर्रापट्टी निवासी श्यामनन्द महतो के यहां शादी समारोह थी।