चेरिया बरियारपुर: मंझौल गढ़पुरा मुख्य मार्ग पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शराब की बड़ी खेप को किया जब्त।
शराब माफियाओं के खिलाफ मंझौल पुलिस थानाध्यक्ष रिशा कुमारी के नेतृत्व में बड़ी सफलता हाथ लगी है । जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के मंझौल गढ़पुरा मुख्य मार्ग पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शराब की बड़ी खेप जब्त किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए भूसा से ढँके हुए पिकअप से 104 कार्टन रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब जब्त किया।