बलदेवगढ़ तिगैला के समीप एक सड़क हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मीडावली निवासी लक्ष्मण लोधी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के समय युवक शराब के नशे में बताया जा रहा है। हालांकि दुर्घटना कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। यह कहना मुश्किल है कि किसी वाहन ने टक्कर मारी या बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।