संदेश: अंचलाधिकारी पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और दुर्व्यवहार का आरोप, बैधराज कृष्ण पासवान ने वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए
संदेश अंचल कार्यालय से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें भारतीय क्रांति वीर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैधराज कृष्ण पासवान ने अंचलाधिकारी शम्मी कुमार पर जनता दरबार के दौरान उनके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, दुर्व्यवहार करने और दस्तावेज लेने से इनकार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में बैधराज कृष्ण पासवान ने एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी है।