दादरी: सेक्टर-113 क्षेत्र में कबाड़ में अचानक लगी भीषण आग, स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
नोएडा के सेक्टर-113 क्षेत्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब कबाड़ में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, वहीं आसमान में काले धुँए के गुबार उठने लगे। मौके पर एकत्र हुए स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया है कि घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।