दादरी: दादरी क्षेत्र में बीच सड़क पर किन्नर समाज के 2 गुटों के बीच जमकर हुआ विवाद, जांच में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब बीच सड़क पर किन्नर समाज के दो गुटों के बीच जमकर विवाद होने लगा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की लिखित शिकायत पर घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।