दादरी: क्लियो काउंटी सोसाइटी में हुआ क्लियोथॉन का भव्य आयोजन, 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग
नोएडा के सेक्टर-121 में स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी में रविवार को क्लियोथॉन का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने के क्लियोथॉन में प्रतिभाग किया। आयोजन समिति द्वारा समिति में वॉकथॉन व जुंबा जैसी एक्टिविटी का भी आयोजन किया गया। आयोजन समिति ने बताया है की सोसाइटी वासियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजन किया गया है।