दादरी: मिलक कट के पास पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए युवक पर अवैध हथियार से जानलेवा हमला करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिए हैं। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से विजय के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है।