हसनपुर: हसनपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा, विधायक ने किया शुभारंभ
हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्रा हसनपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत हसनपुर विधायक के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।