पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई को मिलेगी मजबूती, पौड़ी में जिला कार्यकारिणी गठित,श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नई टीम तैयार, सिद्धांत उनियाल जिलाध्यक्ष और कुलदीप बिष्ट महामंत्री।
पौड़ी में रविवार को उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला इकाई का गठन किया गया। बैठक में पत्रकारों के अधिकारों, हितों और संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से सिद्धांत उनियाल को जिलाध्यक्ष, कुलदीप बिष्ट को जिला महामंत्री, मुकेश चंद्र आर्य को कोषाध्यक्ष, मनीष खुगशाल स्वतंत्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप नेगी को कनिष्ठ उपाध्यक्ष और दीपक नौडियाल को जिला कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वक्ताओं ने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।
Pauri, Garhwal | Oct 11, 2026