#कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने पालसैण–रछूली क्षेत्र में किया जनसंपर्क, कांग्रेस के समर्थन की अपील
पौड़ी गढ़वाल। कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने साबर सिंह जी एवं सुमन सिंह जी की अध्यक्षता में पालसैण–रछूली क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों के घर-घर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत कराया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान शिवानी रावत, रीना रावत, सोकर सिंह, प्रकाश जी, प्रकाश सिंह, सुधीर कुमार, किशन सिंह पंवार, बलदेव सिंह, मालती देवी, तेजपाल सिंह, जगमोहन सिंह राणा सहित अन्य क्षेत्रवासियों से संपर्क कर संवाद किया गया।
इस दौरान अरुणा कुमार ने लोगों से कांग्रेस के साथ जुड़ने और पार्टी को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित करते हुए जनसंपर्क अभियान के माध्यम से कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।
कांग्रेस का संदेश — जनसंपर्क, जनसंवाद और जनसमर्थन! ✋
#अरुणा_कुमार #कांग्रेस #पालसैण #रछूली #पौड़ीगढ़वाल #जनसंपर्क_अभियान #उत्तराखंड_कांग्रेस
Pauri, Garhwal | Oct 11, 2026