कोंडागांव: पैसे चुराने के संदेह में पड़ोसी ने एक शख्स के साथ की मारपीट, शिकायत पर विश्रामपुरी थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र की एक ऐसी घटना सामने आई है जहां पैसे चुराने के संदेह पर एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी को जान से मारने की नियत से बेदम पिटाई की। वहीं परिजनों की शिकायत पर विश्रामपुरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी हेमंत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है हेमंत यादव ने ₹1000 की चोरी की संदेह पर दयालु यादव के साथ मारपीट की।