कोंडागांव: कोंडागांव जिला मुख्यालय में खेल विभाग द्वारा 14 मई से 3 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण -सुधा कुमार वरिष्ठ खेल अधिकारी
वरिष्ठ खेल अधिकारी सुधा कुमार ने आज मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कोंडागांव जिला मुख्यालय में आज से 3 जून तक 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिले के सभी स्कूलों के बच्चे शामिल होकर विभिन्न खेल विधाओं का प्रशिक्षण ले सकते हैं। शिविर में फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, स्विमिंग, तीरंदाजी जैसे विभिन्न खेल शामिल है।