कोंडागांव: प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 07 प्रकरणों में कोंडागांव कलेक्टर ने की 28 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि जारी
मंगलवार को कलेक्टर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 07 प्रकरणों में वारिसों को 28 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। जिसमें प्रत्येक प्रकरण में चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है।