कोंडागांव: कोंडागांव जिला मुख्यालय में गुमास्ता एक्ट का धड़ल्ले से हो रहा उल्लंघन, नगर पालिका ने की कई दुकानों में कार्यवाही
कोंडागांव नगरीय क्षेत्र में मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश होता है, इसके बावजूद कई दुकानें खुली रहती है जिनमें ज्यादातर दुकान कपड़े व्यवसाईयों के होते हैं। नगर में संचालित सुमित बाजार द्वारा लगातार नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था वहीं बस स्टैंड स्थित कई मोबाइल की दुकानें भी खुली रहती थी जिस पर आज नगर पालिका ने कार्यवाही करते हुए 6 दुकानों से ₹4500 अर्थदंड लिया।