कोंडागांव: कलेक्टर ने कोंडागांव जिला स्तरीय खेल प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ, खेल संघों के पदाधिकारियों को प्रदान किया खेल किट
जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2024 का आयोजन मंगलवार को ऑडिटोरियम हॉल में कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा शुभारंभ किया गया। इस खेल प्रशिक्षण शिविर में टेबल टेनिस, बैडमिंटन, जुड़ों, कराटे, तीरंदाजी, फुटबॉल, कुश्ती खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कलेक्टर ने टेबल टेनिस, फुटबॉल एवं बैडमिंटन खेल संघो और उनके खिलाड़ियों को खेल सामग्रियों का वितरण किया।