कोंडागांव: भारतीय थल सेना के जवानों ने जिले के युवाओं के सैन्य प्रशिक्षण में दिया योगदान, छुट्टी समाप्त होने पर दी गई विदाई
भारतीय थल सेवा के महार रेजीमेंट में पदस्थ नायक घीना राम नेताम निवासी केरावही और बिहार रेजीमेंट में पदस्थ नायक सोहन राम निवासी गिरोला छुट्टियों के दौरान अपने गृह ग्राम आए हुए थे। इस दौरान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव द्वारा संचालित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण में पूर्व सैनिकों के साथ मिलकर युवाओं को निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा था।