Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
rohtasdistrict
फरक्का जल संधि पर करगहर जदयू विधायक बशिष्ठ सिंह के सवाल, कहा- मौजूदा व्यवस्था बिहार के हित में नहीं, नवीनीकरण से पहले हो प्रभावों की समीक्षा
Kargahar, Rohtas
| Sep 7, 2026
MORE NEWS
फरक्का जल संधि को लेकर करगहर के जदयू विधायक बशिष्ठ सिंह ने गंभीर सवाल उठाए...
Kargahar, Rohtas | Sep 7, 2026
बिहार में बाढ़ का कहर, गंगा ने तोड़ा HFL रिकॉर्ड; मुख्यमंत्री ने किया हवाई सर्वेक्षण पटना। बिहार में भारी बारिश के कारण गंगा, गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और घाघरा समेत कई प्रमुख नदियां उफान पर हैं। पटना के गांधी घाट पर गंगा नदी ने अपना पिछला उच्चतम बाढ़ स्तर (HFL) रिकॉर्ड पार कर लिया है। इसके चलते करीब 11 जिलों में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलभराव, फंसे लोगों और राहत-बचाव कार्यों की स्थिति का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ राहत सामग्री, भोजन, पेयजल और दवाइयां उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन और संबंधित विभाग लगातार नदियों के जलस्तर और बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
Kargahar, Rohtas | Sep 7, 2026
🚨 आरा में महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे भोजपुर |आज रविवार सुबह आरा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने से रेल परिचालन प्रभावित हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार इंजन समेत एसएलआर और एच-1 कोच पटरी से उतर गए। हालांकि रेलवे की ओर से बताया गया है कि एक स्लीपर कोच का केवल एक पहिया पटरी से उतरा है। घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर हुई। ट्रेन आरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पहुंचने के बाद दिल्ली की ओर रवाना हो रही थी। बताया जा रहा है कि परिचालन के दौरान सिग्नल में तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेन दिल्ली की जगह सासाराम लाइन की ओर चली गई। स्टेशन से करीब 200 मीटर आगे ट्रेन अप लाइन में डिरेल हो गई। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बहाली का काम शुरू किया। किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने से दिल्ली-हावड़ा रेल रूट प्रभावित हुआ है। वंदे भारत, विभूति एक्सप्रेस, गांधीधाम, कैपिटल एक्सप्रेस, इंटरसिटी, गरीब रथ, पैसेंजर और उधना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। रेलवे की तकनीकी टीम दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Kargahar, Rohtas | Sep 6, 2026
रोहतास के इंद्रपुरी बराज से घटा पानी का डिस्चार्ज, 69 में से 11 गेट बंद; 58 गेट अब भी खुले #rohtasdistrict #biharnews #indrapuridam
Kargahar, Rohtas | Sep 6, 2026
मोथा में गुरु वंदना महोत्सव में क्विज टॉपर सम्मानित,एसडीएम ने दिया पुरस्कार। काराकाट के मोथा में शनिवार को शिक्षक दिवस पर गुरु वंदना महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डीएम दीपक कुमार मिश्रा और एसपी एमआर राज के शामिल होने का कार्यक्रम था, लेकिन उनके नहीं पहुंचने पर एसडीएम दिलीप कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। एसडीएम दिलीप कुमार, बीडीओ संजीत कुमार, बीपीआरओ रेणुका कुमारी और आरओ ध्रुव कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रखंड स्तरीय क्विज में अमित कुमार प्रथम, निम्मी कुमारी द्वितीय और खुशी कुमारी तृतीय रहीं। टॉप-10 में कविता कुमारी, उपसना कुमारी, नेहा कुमारी, हिमांशु यादव, प्रियांशु कुमारी, तन्नू कुमारी, मो. असलम और अंशु कुमार शामिल रहे। विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल, मोमेंटो, अंगवस्त्र और उपहार दिए गए। गोडारी के माइंड स्क्वायर के सात विद्यार्थियों ने टॉप-10 में जगह बनाकर संस्थान का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में कई शिक्षकों एवं समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।
Kargahar, Rohtas | Sep 5, 2026
देश में चल रहा आरक्षण के मुद्दा को लेकर किसान नेता बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह ने सुनिए क्या कुछ कहा।
Kargahar, Rohtas | Sep 5, 2026
मेदनीपुर में शनिचरा बाबा पूजा समारोह में शामिल हुए विधायक आलोक कुमार सिंह, की सुख-समृद्धि की कामना दिनारा विधानसभा क्षेत्र के मेदनीपुर में तुरहा समाज की ओर से आयोजित पावन शनिचरा बाबा पूजा समारोह में सह विधायक एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान के साथ शनिचरा बाबा की पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पूजा समारोह के दौरान पूरा परिसर भक्ति और आस्था के माहौल से सराबोर रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। आलोक कुमार सिंह ने श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपराओं, संस्कारों और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बढ़ता है। आलोक कुमार सिंह ने शनिचरा बाबा से प्रार्थना करते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य बना रहे। उन्होंने बाबा से सभी परिवारों पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखने की कामना की। इस अवसर पर पंचातय के मुखिया रंजय सिंह तुरहा समाज के सदस्य, श्रद्धालु और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Kargahar, Rohtas | Sep 5, 2026
बिक्रमगंज के झोपड़ियां स्कूल में जलजमाव का एसडीएम ने किया निरीक्षण बिक्रमगंज में लगातार बारिश के बाद बिक्रमगंज के कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। एसडीएम दिलीप कुमार ने उच्च विद्यालय (झोपड़ियां स्कूल) का निरीक्षण कर जलजमाव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल परिसर के साथ आसपास के इलाकों में भी पानी जमा होने की स्थिति देखी। एसडीएम ने मौके पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी को जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने और जलजमाव की समस्या का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलनिकासी को लेकर जरूरी कार्रवाई में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मौजूदा स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने क्षेत्र के लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की। उन्होंने लोगों से अनावश्यक रूप से जलजमाव वाले इलाकों में जाने से बचने को कहा। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई। एसडीएम ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचना दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखते हुए लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।
Kargahar, Rohtas | Sep 5, 2026