हथुआ: राष्ट्रीय सब जनशक्ति पार्टी ने निजी स्कूलों की री-एडमिशन फीस पर रोक लगाने की मांग की
गोपालगंज में निजी विद्यालयों द्वारा सत्र 2026-27 के री-एडमिशन के नाम पर भारी फीस वसूली के खिलाफ राष्ट्रीय सब जनशक्ति पार्टी ने आवाज उठाई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को आवेदन सौंपकर इस व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि निजी स्कूल मनमाने ढंग से हर वर्ष अभिभावकों से हजारों रुपये तक वसूल रहे हैं.