कुकड़ू: बांदना और सोहराय पर्व की तैयारियों में जुटे ग्रामीण, कुकड़ू हाट में भीड़
झारखंड के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में बांदना और सोहराय जैसे पारंपरिक पर्वों की तैयारी जोरों पर है। कुकड़ू हाट में मिट्टी के बर्तन, गुड़, तेल और पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। इन पर्वों में पशुधन और प्रकृति की पूजा की जाती है।