खुरई विधायक, पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने रविवार दोपहर 1 बजे बामोरा स्थित अपने कार्यालय में बीकोरकला के आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपी,पेन सहित स्टेशनरी सामग्री भेंट की।उन्होंने कहा कि वे अपने स्वागत में फूलमालाएं नहीं लेते, बल्कि लोगों से मिलने वाली स्टेशनरी सामग्री जरूरतमंद बच्चों को वितरित करते हैं, ताकि उनकी पढ़ाई में सहयोग मिल सके।