सासनी: घर जाते समय एक युवक के पैर पर जहरीले कीड़े ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लाए, डॉक्टरों ने किया उपचार
Sasni, Hathras | Aug 7, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसे में घर जाते समय रास्ते में एक युवक शोभित पुत्र मुकेश के पैर पर किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया।