साहिबगंज: जिरवाबाड़ी पुलिस ने मदनशाही सोतीचौकी पांगड़ो गांव से एक युवक को 575 ग्राम अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के सोतीचौकी पांगड़ों गांव में एक किराने की दुकान से अवैध गांजा की बिक्री की जा रही है। जिसके बाद विशेष छापेमारी दल का गठन करते हुए कार्यवाही कर युवक को रंगेहाथ 575 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। उधर सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद युवक को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया गया है।