साहिबगंज: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कई बूथों व चेक नाका का SP एवं SDPO ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जिले में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव व एसडीपीओ किशोर तिर्की ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कई बूथों व चेकनाका का निरीक्षण करते हुए विधि व्यवस्था का जायजा लिए। वही चेकनाका पर तैनात अधिकारियों को शराब की तस्करी रोकने, अवैध नकदी, मादक पदार्थ तथा अवैध हथियार की जब्ती को लेकर चेकनाकों पर विशेष दिशा निर्देश दिए।