साहिबगंज: सिद्धो कान्हु सभागार में सेक्टर पदाधिकारियों का हैंड ऑन एवं कमीशनिंग का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुई आयोजित
लोकसभा चुनाव को लेकर सिद्धो कान्हु सभागार में सेक्टर पदाधिकारियों का हैंड ऑन एवं कमीशनिंग का प्रशिक्षण दिया गया। जहां उपायुक्त हेमंत सती ने सेक्टर पदाधिकारियों से उनके दायित्व की जानकारी एक एक कर ली व कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान ईवीएम से संबंधित, निर्वाचन प्रबंधन से संबंधित व आदर्श आचार संहिता की जानकारी दी गई। मौके पर कई पदाधिकारी मौजूद थे।