साहिबगंज: मिर्जाचौकी पुलिस ने महादेववरण से 2.100 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, एसडीपीओ ने दी जानकारी
मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र की पुलिस ने महादेववरण से अवैध रूप से एक व्यक्ति को 2.100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जहां इस बात की जानकारी एसडीपीओ किशोर तिर्की ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता करते हुए दी। आगे उन्होंने बताया कि इस अवैध गांजा बेचने वाले मामले में जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है उसके बेटे की भी संलिप्तता आई है।