साहिबगंज: महादेवगंज मुस्लिम टोला में दहेज को लेकर ससुराल वालों ने गर्भवती महिला के साथ की मारपीट, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवगंज मुस्लिम टोला में शादीशुदा गर्भवती महिला के साथ ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा दहेज को लेकर मारपीट करते हुए उसके गर्भ में पल रहे 4 माह के नवजात शिशु को नष्ट कर दिया है। इसको लेकर पीड़िता की मां ने कहा कि उसने अपनी पुत्री सामो खातून का विवाह 4 वर्ष पूर्व रमजानी शेख उर्फ भद्दू पिता शेख शकील के साथ कराई थी।