साहिबगंज: सकरीगली रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत
सकरीगली रेलवे स्टेशन के समीप किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल आरपीएफ की टीम ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। वही घायल शख्स की अब तक पहचान नहीं हुई है फिलहाल रेल आरपीएफ पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।