आरा: आरा में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हेड पोस्ट ऑफिस के ओवरसियर को CBI की टीम ने किया गिरफ्तार
Arrah, Bhojpur | Oct 5, 2026 बिहार में सीबीआई ने हेड पोस्ट ऑफिस के ओवरसियर पुरुषोत्तम कुमार को कथित तौर पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वह एक ग्रामीण डाक सेवक (GDS) से काम के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे. शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले का सत्यापन किया. शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने जाल बिछाया और रविवार की शाम आरोपी ओवरसियर को उसके सरकारी आवास से गिरफ्