पट्टे की भूमि की पैमाइश के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते लेखपाल को मुरादाबाद एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लेखपाल अमन कुमार की तैनाती गुन्नौर तहसील के राजस्व क्षेत्र के रजपुरा पर है। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पतेई नासिर निवासी महिपाल सिंह ने अपनी पट्टे की भूमि की पैमाइश कराने के लिए पहले मुख्यमंत्री से शिकायत की थी।