शादी के मंडप में सात फेरों से पहले दूल्हे ने किया शादी से इनकार
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुआं स्थित बिंदुखत्ता में शादी समारोह के दौरान उस वक्त मामला चर्चा में आ गया, जब सभी रस्में पूरी होने और बारातियों के भोजन के बाद दूल्हे ने सात फेरों से ठीक पहले शादी करने से इनकार कर दिया।
दुल्हन पक्ष का आरोप है कि शादी के लिए उन्होंने कर्ज लेकर तैयारियां कीं और अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया, लेकिन इसके बावजूद दूल्हे पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी।
वहीं, दूल्हे का कहना है कि उसकी मर्जी के बिना शादी कराई जा रही थी। फिलहाल दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के चलते यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
आपकी इस मामले पर क्या राय है?
#HaldwaniOfficial #Lalkuan #Bindukhatta #Nainital #UttarakhandNews DowryCase MarriageNews HaldwaniNews Uttarakhand BreakingNews