बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर हल्द्वानी में निकली भव्य निशान यात्रा, भक्तिमय हुआ शहर
हल्द्वानी में आज बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया।
यह निशान यात्रा मंगल पड़ाव से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान बाबा खाटू श्याम के भक्त भजनों और जयकारों के साथ झूमते नजर आए। इस शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए और बाबा का गुणगान करते हुए अपनी श्रद्धा प्रकट की।
पूरा शहर बाबा श्याम के जयकारों से भक्तिमय नजर आया। जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।