गदरपुर के गुलाब सिंह माजरा गांव में विधायक अरविंद पांडे ने सड़क का किया शुभारंभ
गदरपुर के मजरा गुलाब सिंह में गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने 1380 मीटर लंबी सड़क का शुभारंभ किया
ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत रामपुरकाजी प्रधान बलविंदर सिंह का धन्यवाद किया किया जिनकी मेहनत से आज रोड़ का शिलान्यास हो रहा है
इस मौके पर बोलते हुए स्थानीय निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह ने कहा कि प्रत्येक गांव तक विधायक अरविंद पांडे विकास कार्य को पहुंचा रहे हैं और उनके गांव में भी एक सड़क जिसकी लंबाई 1380 मीटर है आज शुभारंभ किया गया है इस तरह की अनेक सड़के विधायक अरविंद पांडे गदरपुर में बना चुके हैं
इस मौके पर बोलते हुए गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने कहा के विकास एक सतत प्रक्रिया है और लगातार विकास कार्य चलते रहते हैं और उत्तर प्रदेश उत्तराखंड की सीमा पर बसे हुए इस गांव में आज लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का शुभारंभ उनके द्वारा किया गया है और गुरुद्वारा परिसर में भी 35 लख रुपए से भवन का निर्माण कराया जाएगा
रिपोर्ट रक्षपाल सिंह