खानपुर: बिहार के समस्तीपुर में छठ घाट पर व्रतियों की ओर लहराया पिस्टल, भीड़ ने आरोपियों पर बरसाए ईंट-पत्थर; वीडियो वायरल
समस्तीपुर। जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसंडी तारा स्थित त्रिमुहानी घाट पर छठ महापर्व के दौरान पटाखा छोड़ने को लेकर हुए विवाद में पिस्टल निकालने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घाट पर मौजूद छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई।