माकड़ोन: कायथा में तिरंगा यात्रा में इंसानियत की मिसाल बने सांसद अनिल फिरोजिया
Makdon, Ujjain | Aug 14, 2026 कायथा में निकली तिरंगा यात्रा के दौरान सांसद अनिल फिरोजिया जी आम लोगों के साथ पैदल चले। इसी बीच ट्रैफिक में एंबुलेंस फंस गई। सांसद जी ने तुरंत यात्रा रोककर कार्यकर्ताओं के साथ रास्ता खुलवाया। उन्होंने कहा, "तिरंगा हमारा गौरव है, लेकिन मरीज की जान बचाना पहली जिम्मेदारी है। देशभक्ति के साथ इंसानियत दिखाकर सांसद जी ने समाज को एक बड़ा संदेश दिया।