कैरो: कैरो प्रखंड के 37 बूथों पर एसआईआर मैपिंग शिविर, महिलाओं की कम भागीदारी से प्रशासन चिंतित
मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद कैरो प्रखंड क्षेत्र के सभी 37 मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड मतदाताओं के नाम मैप करने के लिए शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे विशेष शिविर आयोजित किया गया। इसके साथ ही सभी बूथ स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर भी मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कोई भी पात्र व्यक्ति सूची से वंचित न रह जाए।