धरहरा: 20 सूत्री मांगों को लेकर धरहरा प्रखंड कार्यालय पर एसयूसीआई का जोरदार प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
धरहरा प्रखंड में सोमवार को एसयूसीआई की ओर से जनसमस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। चैती दुर्गा मंदिर, औड़बगीचा से कामरेड कामेश्वर रंजन के नेतृत्व में निकले जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। हाथों में बैनर और तख्तियां लिए प्रदर्शनकारी पहाड़पुर, मुसहरी, मोहनपुर, और जगदीशपुर सहित विभिन्न गांवों से होते प्रखंड