Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal

15 करोड़ का कमीशन का आरोप निकला फर्जी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छिंदवाड़ा न्याय की लड़ाई में सही साबित हुई ।

21.4k views | Chhindwara Nagar, Chhindwara | Jan 25, 2026

MORE NEWS

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-28 में 4 दलों द्वारा 171 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे

18 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को कराया गया नष्ट
==========================================================

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये मंगलवार को शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक- 28 श्री बादल भोई वार्ड में स्वास्थ्य विभाग के 04 दलों द्वारा 171 घरों में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे किया गया। कुल 18 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को लार्वानाशक दवा डालकर नष्ट कराया गया।  
       सीएमएचओ डॉ.नरेश गोन्नाडे द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई है की अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दे। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें। मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करें, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जाये, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करें, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें।

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-28 में 4 दलों द्वारा 171 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे 18 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को कराया गया नष्ट ========================================================== डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये मंगलवार को शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक- 28 श्री बादल भोई वार्ड में स्वास्थ्य विभाग के 04 दलों द्वारा 171 घरों में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे किया गया। कुल 18 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को लार्वानाशक दवा डालकर नष्ट कराया गया। सीएमएचओ डॉ.नरेश गोन्नाडे द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई है की अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दे। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें। मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करें, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जाये, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करें, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

7 दिवसीय 'आपदा मित्र' प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

125 सिविल वालेंटियर्स उत्साहपूर्वक कर रहे सहभागिता
===========================================================
 
मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला छिंदवाड़ा के स्टेडियम ग्राउंड में 7 दिवसीय 'आपदा मित्र' प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पंजीकृत प्रशिक्षुओं को पुस्तिका, डायरी, पेन एवं टी-शर्ट का वितरण किया गया।
      प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 125 सिविल वालेंटियर्स उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पाठ्या द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण का संचालन कंपनी कमांडर श्री गणेश कुमार धुर्वे, एएसआई श्री बुद्धमान शाह धुर्वे, हवलदार अनुदेशक श्री रामप्रसाद सिंगोतिया, एसडीईआरएफ टीम तथा सिविल डिफेंस के डिप्टी वार्डन एवं रिसोर्स पर्सन श्री श्यामलराव द्वारा किया गया।
      प्रशिक्षण के प्रथम दिवस प्रतिभागियों को आपदा एवं आपदा प्रबंधन, आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005, जल आपदा एवं बाढ़ के कारण और प्रबंधन, आपदा मित्र के कर्तव्य, आपदा मित्र योजना का परिचय, सिविल डिफेंस तथा उसकी 12 सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में वालेंटियर्स की भूमिका, नागरिक सुरक्षा के दायित्व तथा राहत एवं बचाव कार्यों के विभिन्न पहलुओं से भी अवगत कराया गया।
       जिला कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पाठ्या ने प्रशिक्षणार्थियों से अनुशासन, सेवा भावना एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान करते हुए कहा कि सिविल डिफेंस वालेंटियर्स आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन के सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह प्रशिक्षण उन्हें व्यवहारिक एवं तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर समाज एवं राष्ट्र सेवा के लिए और अधिक सक्षम बनाएगा।
      सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि वे आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों तथा नागरिक सुरक्षा से संबंधित दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।

7 दिवसीय 'आपदा मित्र' प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ 125 सिविल वालेंटियर्स उत्साहपूर्वक कर रहे सहभागिता =========================================================== मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला छिंदवाड़ा के स्टेडियम ग्राउंड में 7 दिवसीय 'आपदा मित्र' प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पंजीकृत प्रशिक्षुओं को पुस्तिका, डायरी, पेन एवं टी-शर्ट का वितरण किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 125 सिविल वालेंटियर्स उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पाठ्या द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण का संचालन कंपनी कमांडर श्री गणेश कुमार धुर्वे, एएसआई श्री बुद्धमान शाह धुर्वे, हवलदार अनुदेशक श्री रामप्रसाद सिंगोतिया, एसडीईआरएफ टीम तथा सिविल डिफेंस के डिप्टी वार्डन एवं रिसोर्स पर्सन श्री श्यामलराव द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस प्रतिभागियों को आपदा एवं आपदा प्रबंधन, आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005, जल आपदा एवं बाढ़ के कारण और प्रबंधन, आपदा मित्र के कर्तव्य, आपदा मित्र योजना का परिचय, सिविल डिफेंस तथा उसकी 12 सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में वालेंटियर्स की भूमिका, नागरिक सुरक्षा के दायित्व तथा राहत एवं बचाव कार्यों के विभिन्न पहलुओं से भी अवगत कराया गया। जिला कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पाठ्या ने प्रशिक्षणार्थियों से अनुशासन, सेवा भावना एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान करते हुए कहा कि सिविल डिफेंस वालेंटियर्स आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन के सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह प्रशिक्षण उन्हें व्यवहारिक एवं तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर समाज एवं राष्ट्र सेवा के लिए और अधिक सक्षम बनाएगा। सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि वे आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों तथा नागरिक सुरक्षा से संबंधित दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

परिवहन विभाग ने की उमरेठ क्षेत्र में स्कूल वाहनों की सघन जांच

21 वाहनों पर 220700 रूपये की चालानी कार्रवाई
==============================================================

परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के आदेश के परिपालन में मंगलवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री अनुराग शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा उमरेठ क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई । जांच के दौरान छोटे-बड़े लगभग 15 स्कूल वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग तथा अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई।
      जांच के दौरान विभिन्न कमियां पाए जाने पर स्कूल वाहन क्रमांक एमपी 28 सी 0669 (मारूति 800, निजी यान), जिसे स्कूल वाहन के रूप में संचालित किया जा रहा था, में लगभग 18 बच्चे बैठे पाए गए। वहीं वाहन क्रमांक एमपी 50 डीए 0340 (स्कूल बस) बिना फिटनेस एवं परमिट के संचालित पाई गई। दोनों वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ थाना परिसर उमरेठ में खड़ा कराया गया। इसके अतिरिक्त मोटरयान अधिनियम के तहत कमियां पाए जाने पर कुल 21 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई, जिससे 2,20,700 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। परिवहन विभाग द्वारा स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी गई कि वे मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें। अन्यथा कमियां पाए जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग ने की उमरेठ क्षेत्र में स्कूल वाहनों की सघन जांच 21 वाहनों पर 220700 रूपये की चालानी कार्रवाई ============================================================== परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के आदेश के परिपालन में मंगलवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री अनुराग शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा उमरेठ क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई । जांच के दौरान छोटे-बड़े लगभग 15 स्कूल वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग तथा अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई। जांच के दौरान विभिन्न कमियां पाए जाने पर स्कूल वाहन क्रमांक एमपी 28 सी 0669 (मारूति 800, निजी यान), जिसे स्कूल वाहन के रूप में संचालित किया जा रहा था, में लगभग 18 बच्चे बैठे पाए गए। वहीं वाहन क्रमांक एमपी 50 डीए 0340 (स्कूल बस) बिना फिटनेस एवं परमिट के संचालित पाई गई। दोनों वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ थाना परिसर उमरेठ में खड़ा कराया गया। इसके अतिरिक्त मोटरयान अधिनियम के तहत कमियां पाए जाने पर कुल 21 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई, जिससे 2,20,700 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। परिवहन विभाग द्वारा स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी गई कि वे मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें। अन्यथा कमियां पाए जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के गायन के बाद प्रारंभ हुईं कार्यालयीन गतिविधियां
==============================================================

राज्य शासन के निर्देशानुसार आज माह के प्रथम कार्यदिवस पर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत गायन के बाद कार्यालयीन गतिविधियां प्रारंभ हुईं। कलेक्टर कार्यालय के प्रांगण में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंकिता त्रिपाठी व डिप्टी कलेक्टर श्री आर.के.मेहरा के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रगान 'जन गण मन' एवं राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन किया। शासकीय कलापथक दल के प्रमुख कलाकार श्री नरेन्द्र पाल द्वारा अन्य कलाकारों के साथ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का संगीत के साथ गायन कराया गया।

कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के गायन के बाद प्रारंभ हुईं कार्यालयीन गतिविधियां ============================================================== राज्य शासन के निर्देशानुसार आज माह के प्रथम कार्यदिवस पर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत गायन के बाद कार्यालयीन गतिविधियां प्रारंभ हुईं। कलेक्टर कार्यालय के प्रांगण में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंकिता त्रिपाठी व डिप्टी कलेक्टर श्री आर.के.मेहरा के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रगान 'जन गण मन' एवं राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन किया। शासकीय कलापथक दल के प्रमुख कलाकार श्री नरेन्द्र पाल द्वारा अन्य कलाकारों के साथ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का संगीत के साथ गायन कराया गया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम सम्पन्न, सेवा, सहभागिता और सामाजिक जागरूकता का दिया संदेश
===================================

म.प्र. जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन) के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा के सभाकक्ष में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में म.प्र.जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन, यातायात थाना प्रभारी श्री लोहित शेन्डे, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पर्यावरणविद् श्री विनोद तिवारी, समाजसेवी श्री श्यामल राव, डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा, एडवोकेट श्री मुकेश दीक्षित, श्री संजय साहू, श्री संदीप अग्निहोत्री, श्रीमती तृप्ति सिंह, श्री आशीष साहू, श्रीमती सोनम सहित नवांकुर संस्थाओं एवं ग्राम-नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित थे।
       कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने स्वैच्छिक सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज एवं देश के विकास में युवाओं, स्वयंसेवकों और सामाजिक संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाजहित के कार्यों में अधिक से अधिक सहभागिता कर सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
      समाजसेवी श्री विनोद तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता पर बल दिया। डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि बताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक स्वैच्छिकता पर्व मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत परिषद के नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न जनजागरूकता एवं सेवा गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में यह बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
      यातायात थाना प्रभारी श्री लोहित शेन्डे ने नशा मुक्ति अभियान के तहत उपस्थित जनों को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। एडवोकेट श्री मुकेश दीक्षित ने प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेजीकरण की विस्तृत जानकारी दी। समाजसेवी श्री श्यामल राव ने परिषद द्वारा संचालित सर्पदंश जागरूकता अभियान के तहत सर्पदंश से बचाव एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी साझा की।
      कार्यक्रम में श्री संजय साहू, श्रीमती सोनम अहरवार एवं श्रीमती तृप्ति सिंह ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, स्वैच्छिकता पर्व तथा नवांकुर सखी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इन अभियानों में जनसहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाई गई। आभार प्रदर्शन श्रीमती तृप्ति सिंह ने किया। कार्यकम में ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP 
Jansampark Madhya Pradesh

पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम सम्पन्न, सेवा, सहभागिता और सामाजिक जागरूकता का दिया संदेश =================================== म.प्र. जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन) के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा के सभाकक्ष में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में म.प्र.जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन, यातायात थाना प्रभारी श्री लोहित शेन्डे, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पर्यावरणविद् श्री विनोद तिवारी, समाजसेवी श्री श्यामल राव, डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा, एडवोकेट श्री मुकेश दीक्षित, श्री संजय साहू, श्री संदीप अग्निहोत्री, श्रीमती तृप्ति सिंह, श्री आशीष साहू, श्रीमती सोनम सहित नवांकुर संस्थाओं एवं ग्राम-नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने स्वैच्छिक सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज एवं देश के विकास में युवाओं, स्वयंसेवकों और सामाजिक संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाजहित के कार्यों में अधिक से अधिक सहभागिता कर सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। समाजसेवी श्री विनोद तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता पर बल दिया। डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि बताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक स्वैच्छिकता पर्व मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत परिषद के नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न जनजागरूकता एवं सेवा गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में यह बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यातायात थाना प्रभारी श्री लोहित शेन्डे ने नशा मुक्ति अभियान के तहत उपस्थित जनों को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। एडवोकेट श्री मुकेश दीक्षित ने प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेजीकरण की विस्तृत जानकारी दी। समाजसेवी श्री श्यामल राव ने परिषद द्वारा संचालित सर्पदंश जागरूकता अभियान के तहत सर्पदंश से बचाव एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में श्री संजय साहू, श्रीमती सोनम अहरवार एवं श्रीमती तृप्ति सिंह ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, स्वैच्छिकता पर्व तथा नवांकुर सखी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इन अभियानों में जनसहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाई गई। आभार प्रदर्शन श्रीमती तृप्ति सिंह ने किया। कार्यकम में ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026