बीना: बीना रेलवे स्टेशन पर राज्य रानी एक्सप्रेस में नवजात शिशु को छोड़ने का मामला, जीआरपी करेगी एफआईआर दर्ज
Bina, Sagar | Jun 22, 2025 शनिवार को राज्यरानी एक्सप्रेस के शौचालय में करीब एक दो दिन पूर्व जन्मे नवजात शिशु मिला था। जिसको आरपीएफ एवं जी आर पी जवानों ने आवाज संस्था की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। नवजात को देखने के लिए सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।मामले में जल्द जीआरपी अज्ञात माता-पिता पर एफआईआर दर्ज करेगी।