बीना: ग्राम भांकरई में अवैध खनन पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मौके से तीन पोकलेन मशीनें ज़ब्त
Bina, Sagar | Jun 21, 2025 बीना रिफाइनरी में विस्तार का काम चल रहा है। जहां पर कंपनियां निर्माण कार्य कर रही है। लेकिन कंपनियों के द्वारा परिवहन की अनुमति के नाम पर ग्राम भाकरई नेहरौन मनमती में कई महीनो से भारी मात्रा में मिट्टी का अवैध खनन कर रही थी। लगातार हो रही शिकायतों के बाद राजस्व एवं पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन पोकलेन मशीन को जप्त किया है।