बीना: नगर पालिका की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी, सर्वोदय चौराहा और स्टेशन रोड से हटाया अतिक्रमण
Bina, Sagar | Jun 21, 2025 यातायात को व्यवस्थित करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर पालिका के द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। जिसमें नगर पालिका अधिकारी राम प्रकाश जगरिया के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू हुई। नगर पालिका की टीम ने सर्वोदय चौराहा से मारुति मंदिर, सर्वोदय चौराहे से अंबेडकर तिराहा और फिर स्टेशन रोड होते हुए नगर पालिका तक कार्रवाई कर अतिक्रमा हटाया।